बिश्नोई गैंग में 70,000 लोग हैं: टाइगर पर हमले के बाद फडणवीस को चुनौती देते हुए उद्धव
शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में ऐक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहा है कि हमलावरों के पास हथियार कहां से आए और वे वहां तक कैसे पहुंचे। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क में 70,000 लोग हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस में हिम्मत है तो दिल्ली जाकर इस बारे में बात करें।