बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉर्डन और ब्रायंट की जर्सी होगी नीलाम, ₹170 करोड़ में बिकने की उम्मीद

न्यूयॉर्क (अमेरिका) का एक नीलामीघर दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन और कोबी ब्रायंट द्वारा अपने-अपने करियर में एनबीए मैच के दौरान पहनी गई पहली जर्सी को नीलाम करेगा। जॉर्डन की जर्सी के लिए बोली 12-मार्च से और कोबे की जर्सी की नीलामी 1 अप्रैल से शुरू होगी। अनुमान है कि दोनों जर्सी की संयुक्त कीमत करीब ₹170 करोड़+ तक जाएगी।