बेस्ट ऐक्टर के लिए 3 ऑस्कर नॉमिनेशन पाने वाले सबसे कम उम्र के ऐक्टर बने टिमथी शालामे
ऐक्टर टिमथी शालामे को ऑस्कर-2026 में फिल्म 'मार्टी सुप्रीम' के लिए बेस्ट लीडिंग ऐक्टर की कैटेगरी में नामांकित किया गया है। 30-वर्षीय शालामे ऑस्कर में बेस्ट ऐक्टर के लिए तीन बार नामांकित होने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए हैं। इससे पहले वह 'कॉल मी बाई योर नेम' और 'अ कम्प्लीट अननोन' के लिए नामांकित हो चुके हैं।