inshorts

बिसलेरी के पानी को FSSAI ने असुरक्षित पाया

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनैशनल प्राइवेट लिमिटेड के पैकेज़्ड ड्रिंकिंग वाटर को 'अनसेफ' घोषित किया है और कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंज़ूरी दी है। जांच में पानी के सैंपल में तय सीमा से अधिक ब्रोमेट मिला था। कंपनी की अपील पर दोबारा जांच हुई जिसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) भी पाए गए। इसके बाद सैंपल को असुरक्षित बताया गया।