बाहुबली राजा भैया ने दशहरा पर किया शस्त्र पूजन, दिखीं 200 से ज़्यादा गन
कुंडा (उत्तर प्रदेश) के बाहुबली विधायक राजा भैया ने गुरुवार को दशहरा पर शस्त्र पूजन किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान 200 से ज़्यादा गन नज़र आईं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके पति के पास अवैध असलहों का जखीरा मौजूद है।