बिहार में सीएम ने 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में भेजा ₹7-7 हजार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को 1.60 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ₹7-7 हजार अनुग्रह अनुदान हस्तांतरित किया। कुल 112.14 करोड़ की राशि जारी की गई है। 14 अक्टूबर को किसानों को कृषि इनपुट राशि देने और दीपावली से पहले बुनियादी सुविधाएं बहाल करने का भी निर्देश दिया गया है।