inshorts

बिहार में SVU का बड़ा एक्शन, महिला SDM के ठिकानों पर छापा, ₹2 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

बिहार की SVU ने गोपालगंज की SDM कुमारी प्रेरणा कुमार और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की है। पटना, गोपालगंज और रोहतास में हुई इस कार्रवाई में करीब ₹2 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का शुरुआती खुलासा हुआ है। टीम फ्लैट, ज़मीन, बैंक खातों, लॉकर और वित्तीय दस्तावेज़ों की जांच कर रही है।