बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गोपालगंज SDM कुमारी प्रेरणा कुमार और उनके पति, एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर रितेश कुमार के पटना, गोपालगंज और रोहतास में 6 ठिकानों पर छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुरुआती जांच में करीब ₹2 करोड़ की संपत्ति सामने आई है। बैंक खाते और दस्तावेज़ खंगाले जा रहे हैं।