बिहार के 25+ ज़िलों के बच्चों को 'ब्लू बेबी सिंड्रोम' का खतरा! भूजल में मिली नाइट्रेट की अधिकता
केंद्रीय भूजल बोर्ड (CWGB) की 2025 की वार्षिक भूजल क्वॉलिटी रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 25+ ज़िलों के भूजल में नाइट्रेट की मात्रा सुरक्षित सीमा से अधिक पाई गई है। वहीं, 4 ज़िलों में पानी में आर्सेनिक की मौजूदगी मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भूजल में नाइट्रेट की अधिकता से बच्चों में 'ब्लू बेबी सिंड्रोम' हो सकता है।