बिहार के BJP विधायक राजू सिंह की जा सकती है विधायकी, हर्ष फायरिंग मामले में हुई 4 साल की जेल
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने हर्ष फायरिंग के एक मामले में साहेबगंज (बिहार) से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को 4-साल जेल की सज़ा सुनाई है। इसके साथ ही सिंह की विधायकी भी जा सकती है। दरअसल, 2018 में न्यू इयर पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला डॉक्टर की मौत हो गई थी।