बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के 21 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की सहायता राशि ट्रांसफर की है। यह राशि छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। योजना के अनुसार, व्यवसाय शुरू होने के बाद उसका आकलन भी किया जाएगा।