बिहार के अगले सीएम को लेकर जेडीयू व बीजेपी से आए अलग-अलग बयान, बना सस्पेंस
बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बीच अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बन गया है। दरअसल, जेडीयू नेताओं ने कहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वेकेंसी नहीं है और नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए के विधायक मिलकर अपना नेता चुनेंगे।