बिहार की इज़्ज़त को BJP के पास गिरवी न रखें: नीतीश के पीएम के पैर छूने की कोशिश पर RJD

दरभंगा एम्स का शिलान्यास समेत ₹12,000 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास समारोह के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश किए जाने पर आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा, "जेडीयू को बीजेपी के सामने गिरवी रख दिया...लेकिन बिहार की इज़्ज़त को बीजेपी के सामने गिरवी मत रखिए।"