रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के आरा, बक्सर, गया, सासाराम, डेहरी, औरंगाबाद, हाजीपुर, भागलपुर, बिहारशरीफ, सहरसा, मुंगेर, सिवान और कटिहार समेत 25 शहरों के विकास के लिए जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित मास्टर प्लान जल्द तैयार होगा। 6 एजेंसियों को इसकी ज़िम्मेदारी दी गई है। नगर विकास विभाग की ओर से 26 नगरपालिका क्षेत्रों में संपत्ति सर्वे भी होगा।