भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। रिपोर्ट्स के अनुसार, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में पवन सिंह शामिल हो सकते हैं और वह आरा (बिहार) विधानसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।