बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी, उनके पिता ने की पुष्टि
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के पिता राम बाबू सिंह ने कहा है कि उनकी बेटी बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ज्योति किस सीट से व किस पार्टी के बैनर तले या क्या वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी यह जल्द तय किया जाएगा।