बिहार के नालंदा में जेडीयू नेता को प्रणाम कर बदमाशों ने मारी गोली, हुई मौत
बिहार के नालंदा में आज (गुरुवार) शाम जेडीयू नेता व आंट पंचायत के मुखिया कारू तांती की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। तांती के बेटे के मुताबिक, उनके पिता घर के दरवाज़े पर बैठे थे तभी एक नाबालिग उन्हें बुलाकर खेत की ओर ले गया जहां घात लगाए बदमाशों ने उन्हें झुककर प्रणाम किया और गोली चला दी।