बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बनेगा, हमारा बच्चा अब डॉक्टर-इंजीनियर बनेगा: पीएम मोदी

सीतामढ़ी (बिहार) में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में जनता ने 'जंगलराज' वालों को बड़ा झटका दिया है। आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है। उन्होंने कहा, "बिहार का बच्चा रंगदार नहीं बन सकता अब...हमारा बच्चा डॉक्टर बनेगा...इंजीनियर बनेगा।"