बिहार के मंत्री ने पत्नी के बैंक खाते में बताए ₹22 करोड़, अब बोले- टाइपिंग मिस्टेक हो गया
बिहार के सभी मंत्रियों की चल-अचल संपत्ति के ब्योरे में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी नीता केसकर चौधरी के खाते में ₹22.54 करोड़ दिखाए गए। चौधरी ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि जानकारी देते समय टाइपिंग मिस्टेक के कारण गलत आंकड़ा चला गया था। वहीं, नई जानकारी में नीता के खाते में ₹2.25 करोड़ बताए गए हैं।