बिहार की राजनीति में कैसे हुई 'जंगलराज' शब्द की उत्पत्ति?
'इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार, 'जंगलराज' शब्द का पहली बार इस्तेमाल अगस्त-1997 में पटना हाईकोर्ट के जस्टिस वीपी सिंह और जस्टिस धर्मपाल सिन्हा के खंडपीठ ने किया था। वे खराब नागरिक स्थितियों को लेकर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा था, "यहां जंगलराज से भी बदतर है...न अदालत के निर्देशों का सम्मान है और न जनहित की कोई परवाह।"