बिहार में फिर 'भूरा बाल' साफ करो का नारा गूंज रहा है। इसे लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में आरजेडी की सियासत से जोड़ा जाता है। इसका मतलब था (भ से भूमिहार, रा से राजपूत, बा से ब्राह्मण और ल से लाला-कायस्थ) सवर्ण जातियों को सियासी रूप से हाशिए पर धकेलना। हालांकि, लालू ने इसे मीडिया की साज़िश बताया था।