बिहार के लिए 'ज़रूरी' हैं CM नीतीश कुमार: LJP(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य के लिए 'ज़रूरी' बताया और लंबे समय तक उनके राजनीति में सक्रिय रहने को केस स्टडी कहा है। उन्होंने कहा, "एक पॉलिटीकल साइंस स्टूडेंट के रूप में मैं कहूंगा कि नीतीश एक 'ज़रूरत' हैं...यह पॉज़िटिवली कह रहा हूं...आज उनके खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं है।"