एडीआर के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 354 (27%) उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जन सुराज के 49, बीएसपी के 16, आरजेडी के 42, जेडीयू के 15, बीजेपी के 27, 'आप' के 9, आईएनसी के 12, सीपीआई (एमएल-एल) के 9 और एलजेपी (रामविलास) के 5 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।