बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह, एकमा से बाहुबली धुमल सिंह, कुचायकोट से बाहुबली अमरेंद्र पांडे, मदन सहनी को बहादुरपुर सीट, मधेपुरा से कविता साहा, नालंदा से श्रवण कुमार आदि को टिकट दिया गया है।