inshorts

बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक और सूची जारी, अब तक 60 प्रत्याशी घोषित

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा (वाल्मिकी नगर), अबीदुर रहमान (अररिया), जलील मस्तान (अमौर), तौकीर आलम (बरारी), प्रवीण सिंह कुशवाहा (कहलगांव) और विनोद चौधरी (सिकंदरा) को टिकट मिला है। बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस अबतक 60 प्रत्याशी के नाम घोषित कर चुकी है।