बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में NDA ने महागठबंधन पर बनाई बढ़त
एबीपी न्यूज़ के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में 243 में से 100 सीटों पर सत्तारूढ़ एनडीए और 55 सीटों पर 'महागठबंधन' आगे चल रहा है। 10 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि अधिकतर एग्ज़िट पोल्स में एनडीए की जीत का अनुमान लगाया गया था।