बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सबसे अमीर उम्मीदवार रण कौशल प्रताप सिंह चुनाव हार गए हैं। पश्चिम चंपारण ज़िले की लौरिया सीट से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार रण कौशल को 69,544 वोट मिले और उन्हें बीजेपी के विनय बिहारी से हार मिली है। गौरतलब है, सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में ₹368 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।