बिहार चुनाव तक जेल में ही रहेंगे अनंत सिंह, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में बीती रात गिरफ्तार हुए बाहुबली नेता और मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है, बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे, परिणामस्वरूप अनंत सिंह को पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान जेल में ही रहना होगा।