बिहार चुनाव ने EC पर जनता के विश्वास को और मज़बूत किया है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की मतगणना के रुझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है, "इस चुनाव ने चुनाव आयोग (ईसी) पर जनता के विश्वास को और मज़बूत किया है।" उन्होंने कहा, "बीते कुछ सालों से भारी मतदान होना...वंचितों का ज़्यादा से-ज़्यादा वोट करना...चुनाव आयोग की बहुत बड़ी सिद्धि है।"