केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में सीएम फेस को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बिहार में चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बनेगी।" उन्होंने कहा, "हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और जीत के बाद वह फिर से सीएम बनेंगे।" बकौल चिराग, नीतीश के बेटे निशांत राजनीति में आते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे।