बिहार चुनाव में किस पार्टी ने किराए पर लिए सबसे ज़्यादा हेलिकॉप्टर? खर्च का आंकड़ा आया सामने
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार में कई पार्टियों ने हेलिकॉप्टरों पर जमकर पैसा बहाया। आंकड़ों के मुताबिक, 16-अक्टूबर से 7-नवंबर के बीच हेलिकॉप्टर पर ₹42 करोड़ से अधिक खर्च किए गए। बीजेपी ने सबसे ज़्यादा 12 हेलिकॉप्टर किराए पर लिए और प्रतिदिन करीब ₹1.5 करोड़ इन पर खर्च किए। वहीं, जेडीयू और आरजेडी ने 2-2 हेलिकॉप्टर किराए पर लिए।