बिहार चुनाव में टिकट न मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगे नेताजी, वायरल हुआ वीडियो

बिहार विधानसभा चुनाव में मोरवा से टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोते हुए राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जताते एलजेपी (आर) नेता अभय सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। सिंह कहते हैं, "मुझसे गलती हुई हो तो माफ करना...परेशान हो गया हूं...जो हाल मेरा है...वही सबका होगा।" उन्होंने टिकट बंटवारे में पैसे के लेनदेन का भी आरोप लगाया।