बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक मुरारी गौतम ने पार्टी व पद से दिया इस्तीफा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व चेनारी विधानसभा सीट से विधायक मुरारी गौतम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही विधायक पद से उनका इस्तीफा भी विधानसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी में शामिल होकर मुरारी बीजेपी के टिकट पर चेनारी से चुनाव लड़ सकते हैं।