बिहार चुनाव से पहले जेडीयू सांसद ने दिया इस्तीफा, कहा- सीएम नीतीश से मिलने नहीं दिया जा रहा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू सांसद (भागलपुर) अजय मंडल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को त्यागपत्र भेजते हुए कहा," स्थानीय सांसद होने के बावजूद टिकट देने में मेरी सलाह नहीं ली गई...इसलिए मेरा पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।" मंडल ने लिखा, "आपसे (सीएम) मिलने तक नहीं दिया जा रहा।"

Load More