बिहार चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुईं लोक गायिका मैथिली ठाकुर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह दरभंगा की अलीनगर से चुनाव लड़ सकती हैं। बीजेपी नेताओं विनोद तावड़े और नित्यानंद राय से मिलने के बाद से उनकी पार्टी में शामिल होने की अटकलें थीं।

Load More