बिहार चुनाव से पहले मर्डर केस में फंसे अनंत सिंह, 'जनसुराज' समर्थक की हत्या का बनाया गया आरोपी
मोकामा (बिहार) में 'जनसुराज' प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव नामक शख्स की गोली मारकर हत्या के मामले में जेडीयू प्रत्याशी-बाहुबली अनंत सिंह समेत 5 को आरोपी बनाया गया है। अनंत सिंह ने इसे आरजेडी नेता सूरजभान की साज़िश बताया है। बकौल पुलिस, क्षेत्र के पूर्व अपराधी दुलारचंद पर कई केस दर्ज थे।