खगड़िया (बिहार) में छठ महापर्व पर छुट्टी लेकर घर आए गौतम कुमार चौधरी नामक पुलिसकर्मी ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी बिहार पुलिस के गया ज़िला बल में तैनात था और दंपति की 2011 में शादी हुई थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।