बिहार में 'जनसुराज' समर्थक की गोली मारकर हत्या, बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप
पटना (बिहार) से सटे मोकामा में गुरुवार को 'जनसुराज' के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के चुनाव प्रचार के दौरान हुए हंगामे में गोली चलने से एक समर्थक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुलार चंद यादव नामक शख्स के रूप में हुई है। 'जनसुराज' के नेताओं ने जेडीयू प्रत्याशी-बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।