बिहार सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए 1045 'पुलिस दीदी' टीमें गठित की हैं। इसके तहत 1,45,450 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। अब तक 790 मनचलों पर कार्रवाई हो चुकी है और 2,79,941 छात्राओं को जागरूक किया गया है। गश्त के लिए 4700 स्कूटर व मोटरसाइकिल भी दिए गए हैं।