बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा, "बिहार में 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है...तो 20 साल पुरानी खटारा सरकार क्यों चलेगी?" उन्होंने कहा, "नीतीश सरकार ने गरीबी, भ्रष्टाचार, अपराध और पलायन रूपी भयंकर प्रदूषण फैला दिया है।"