बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पास घात लगाकर बैठे थे बदमाश

बिहार के गया में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने बेलागंज में जेडीयू के महासचिव व उप-मुखिया महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, भोज में शामिल होकर घर लौट रहे मिश्रा पर घर के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं व अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।