बिहार में NDA की नहीं हुई वापसी तो 5-7% लुढ़क सकता है निफ्टी; ब्रोकरेज ने दी चेतावनी
घरेलू ब्रोकरेज फर्म InCred रीसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि बिहार चुनाव में अगर एनडीए सत्ता में वापसी नहीं करती तो निफ्टी-50 करीब 5%-7% तक लुढ़क सकता है। बकौल रिपोर्ट, एनडीए के सरकार न बना पाने की स्थिति में केंद्र की बीजेपी सरकार पर खतरा हो सकता है जिससे स्थिरता बिगड़ेगी और निवेशकों का सेंटीमेंट खराब होगा।