पटना (बिहार) में आरजेडी के धरने वाले पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तस्वीर नहीं होने पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि पोस्टर में पूरा परिवार है लेकिन तेज प्रताप को जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को बड़े भाई से खतरा है।