चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रकिया के बाद मंगलवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। मतदाताओं को अपना नाम सूची में देखने के लिए https://voters.eci.gov.in पर जाना होगा। गौरतलब है कि, एसआईआर प्रक्रिया के शुरू होने से पहले राज्य में कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हज़ार 844 मतदाता थे।