बिहार में अमित शाह ने मखाना प्रोसेसिंग यूनिट समेत कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को पटना (बिहार) के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए और करीब ₹823 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अमित शाह ने मिथिला के लोगों के लिए मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया और सभागार से 7000 सहकारी समितियों को संबोधित भी किया।