बिहार में 1 अप्रैल से बिजली सस्ती हुई है। राज्य के ग्रामीण इलाकों में घरेलू और कुटीर ज्योति (बीपीएल) कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 54 पैसे/यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। महीने में 50 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को यह लाभ मिलेगा। वहीं, स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले शहरी उपभोक्ताओं को 25 पैसे/ यूनिट की अतिरिक्त छूट मिलेगी।