बिहार में आरजेडी MLC को किया गया 'डिजिटल अरेस्ट', धमकी मिली- बाहर निकले तो मारे जाओगे
पटना (बिहार) में आरजेडी एमएलसी मोहम्मद शोएब को साइबर ठगों द्वारा 12 घंटे तक एमएलसी आवास में 'डिजिटल अरेस्ट' किए जाने का मामला सामने आया है। ठगों ने एमएलसी को मनी लॉन्डरिंग के केस में फंसाने और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एमएलसी शोएब ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है।