पश्चिम चंपारण (बिहार) से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "राहुल ने बिहार में 20-दिन पर्यटन किया...चुनाव की घोषणा होते विदेश चले गए।" जायसवाल ने कहा, "अगर अगली बार राहुल आए...तो कांग्रेस के सारे विधायक एक बोलेरो में आ जाएंगे।" बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं।