बिहार में इनामी बदमाश समेत 3 लोगों को मारी गई गोली, एक की हुई मौत व 2 घायल
आरा (बिहार) में हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार 3 लोगों को गोली मार दी जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मारे गए शख्स पर ₹25,000 का इनाम घोषित था और वह लूट की घटना में वांछित था। बकौल पुलिस, आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया।