बिहार में एनडीए सरकार फिर बनी तो कौन बनेगा सीएम? अमित शाह ने किया स्पष्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'आज तक' से बातचीत में स्पष्ट किया है कि बिहार में अगर फिर से एनडीए की सरकार बनी तो विधायक दल ही तय करेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। शाह ने कहा, "पिछली बार जेडीयू की सीटें कम होने के बावजूद हमने नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री पद सौंपा था।"